सीहोर। सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ नगर पालिका क्षेत्र का विकास ही उनका मकसद है। प्रदेश सरकार के आशीर्वाद से विकास का क्रम कभी नहीं थमेगा और हम सब एक परिवार की तरह कार्य करते हुए शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में तब्दील करेंगे।
उक्त विचार शहर के गंज ग्वाली टोली में ताराचंद्र यादव मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका के युवा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। उन्होंने कहा कि ग्वालटोली क्षेत्र में मेरा पूरा बचपन गुजारा है और यहां पर रहने वाले सभी बुजुर्गों के आशीर्वाद और स्नेह की छाया रही है। मेरे यहां पर सभी युवा दोस्त है। हम पूरी आस्था के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाऐंगे। इस संबंध में तुलावट संघ के पूर्व अध्यक्ष ताराचंद्र यादव ने बताया कि नव नियुक्त जनप्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत के सदस्य राजू राजपूत, पार्षद राजीव गुजराती का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान यादव समाज के अध्यक्ष कैलाश यादव, मन्नू लाल यादव, तुलसीराम सेन, ऊंकार यादव, जगदीश, रोहित, अजमेरी खान, जीतू यादव आदि शामिल थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *