सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी डोल ग्यारस के पावन अवसर पर प्रजापति समाज के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर का डोल निकाला जा रहा है। इस मौके पर प्रजापति समाज के अध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति सहित अन्य ने कोतवाली चौराहे पर डोलों का पूरी आस्था के साथ स्वागत किया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रजापति समाज के द्वारा शहर के गंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से आस्था और उत्साह के साथ डोल निकाला जा रहा है। समाज के द्वारा निकाले गए डोल का सभी क्षेत्रवासी भव्य स्वागत करते है। वहीं इस मौके पर विठलेश सेवा समिति के के तत्वाधान में शहर के नमक चौराहे पर भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन यहां से निकाले गए डोल में विराजमान भगवानों का पूजा अर्चना कर चल समारोह में शामिल सभी का स्वागत किया। वहीं अखाड़े में शामिल कलाकारों और खलीफाओं का स्वागत भी किया गया।
हर साल की तरह डोल ग्यारस का पर्व भी उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर शहर के सभी मंदिरों के डोल शाम को शहर की कोतवाली चौराहे पर एकत्रित हुए इसके बाद चल समारोह निकाला गया। लोगों ने इस दौरान डोल ग्यारस पर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। लंबे समय से डोल ग्यारस का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन बीते दो सालों में कोरोना महामारी के कारण सादगी से मनाया गया था, लेकिन इस बार डोल ग्यारस पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई। वहीं मंदिरों पर पूजा अर्चना के बाद मंदिरों से डोल निकाले गए। समापन पर जल विहार के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। जिले में डोल ग्यारस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें शहर में कोतवाली से चल समारोह निकाला गया। शहर के सभी मंदिरों के डोल शामिल रहे। निकाले गए चल समारोह के दौरान डोल समितियों का शहर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

2 Comments

  1. सीहोर न्यूज की शानदार कवरेज करने पर हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *