सीहोर। पंचांग के मुताबिक, इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण भारत के समयानुसार दोपहर बाद 2 बजकर 28 मिनट से शाम 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. यह सूर्य ग्रहण लगभग चार घंटे का है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। करीब-करीब हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। यानी जब 24 अक्टूबर को दिवाली है तो गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को होनी चाहिए थी लेकिन इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच में साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। खंडग्रास सूर्यग्रहण के कारण दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा नहीं होगी, क्योंकि सूर्य ग्रहण के कारण देवालयों में इस साल अन्नकूट यानी गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन नहीं, बल्कि तीसरे दिन होगी। ऐसी घटना करीब 27 सालों के बाद होने जा रही है। सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को है। ज्योतिषाचार्य पंडित कुणाल व्यास के मुताबिक कार्तिक की प्रदोष व्यापिनी अमावस्या 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन सायं काल में महालक्ष्मी-गणेश और कुबेर का पूजन किया जाएगा। घर में दीपक जलाया जाएगा. 25 अक्टूबर की शाम 4-29 बजे सूर्य ग्रहण का स्पर्श होगा. वहीं सूर्य ग्रहण का मध्य काल शाम 5-14 बजे और मोक्ष सायं 05-42 पर होगा। यह सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र पर लग रहा है। इसलिए गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा वहीं धनतेरस 23 अक्टूबर को है।
सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम-सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय नाखून कांटना, बाल कटवाना/ काटना, बालों में कंघी करना आदि कार्य नहीं करने चाहिए। ग्रहण के दौरान सोना वर्जित होता है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *