सीहोर। अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक सुदेश राय द्वारा टाउन हॉल में 11 नवंबर से 16 नवंबर तक 6 दिवसीय प्रतिभा निखार शृंखला का नि:शुल्क आयोजन करवाया गया है। इसके दूसरे दिन शनिवार को मेडिटेशन, योग और कत्थक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमे बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावक और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शनिवार को मेडिटेशन योग और कत्थक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विधायक सुदेश राय भी टाउन हॉल पहुंचे और प्रतिभागियों से मिले। वहां पर विधायक श्री राय का माला पहना कर स्वागत किया गया और केक काट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस 6 दिवसीय श्रंखला में आने वाले दिनों में योग प्रशिक्षण, कत्थक प्रशिक्षण, कुकिंग प्रशिक्षण, मेहन्दी प्रतियोगिता, रंगोली सजावट का आयोजन किया जाएगा। एवं अंतिम दिन इंग्लिशपुरा स्थित सेवा सदन में नेत्र प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाएगा। इस श्रंृखला में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा यह पूर्णत: निशुल्क आयोजन है। यह आयोजन समाजसेवी अरूणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच द्वारा किया जा रहा है।
शनिवार को योग प्रशिक्षण, कत्थक प्रशिक्षण में विशेषज्ञ मौजूद रहे उन्होंने बताया कि मेडिटेशन को बहुआयामी अभ्यास के तौर पर जाना जाता है, जिसका रोजाना अभ्यास आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने में विशेष लाभदायक हो सकता है। आमतौर पर मेडिटेशन को सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य लाभ से जोडक़र देखा जाता रहा है, पर विशेषज्ञों ने बताया कि इसका अभ्यास शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी कारगर साबित हो सकता है। मन को शांत रखने के साथ चिंता, तनाव और अवसाद के लक्षणों को कम करने में ध्यान योग को बेहद कारगर उपाय माना जाता है। वहीं यह ब्लड प्रेशर और कई तरह की अन्य शारीरिक समस्याओं में भी लाभदायक हो सकता है। मेडिटेशन का अभ्यास करना आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ावा देने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ प्रदान कर सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि कई तरह की शारीरिक समस्याओं में भी इसका अभ्यास आपके लिए उपयोगी हो सकता है। यह हृदय रोग का कारण बनने वाले प्रमुख जोखिम कारकों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। बताया कि पौराणिक काल से ध्यान योग के अभ्यास से होने वाले लाभ का जिक्र मिलता है। ध्यान योग, मूल रूप से जीवन की शक्तियों की समझ को गहरा करने में मदद करते हैं। इन दिनों, ध्यान, आमतौर पर शरीर को आराम देने और तनाव कम करने के लिए किया जा रहा है। इसके शारीरिक स्वास्थ्य में भी कई तरह से लाभ हो सकते हैं। मेडिटेशन तनाव-चिंता जैसी समस्याओं को कम करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर और गंभीर स्थितियों में हृदय रोगों का कारण बन सकती हैं। मेडिटेशन हमारे भारत की सबसे प्राचीन प्रणाली है। जिससे हम तनाव मुक्त रहते है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रतिभा निखार मंच के तत्वाधान में मेंहदी प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए और तीसरा पुरस्कार 21 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *