कार्यवाही के दौरान चोर चोरी के बाईक सहित सोयाबीन के कट्टों व 9000/- रुपयों के साथ पकङाया

अवैध गतिविधियों व बढती चोरियों की रोकथाम व आरोपियों की धरपकङ हेतु पुलिस स्टाफ द्वारा संदेही नौकर करन उर्फ चिकु बारेला पिता बद्रीप्रसाद उम्र 20 साल निवासी ग्राम बंसतपुर थाना नसरुल्लागंज जिला सीहोर को पकङा जिससे जुर्म बाबत् पूछताछ की गई पूछताछ में दिनांक 19/07/22 को अपने ही मालिक शेषराम पंवार निवासी ग्राम राला के घर मो.सा. बजाज सीटी 100 क्रमांक एमपी 37 बीसी 2080 जिसकी कीमती करीवन ₹ 15,000/– रुपये ,सोयाबीन के 02 कट्टी व घर मे भगवान के कमरे में बने रैक पर बटुये में रखे हुये करीवन 9000/– रुपये की चोरी करना स्वीकार किया ।

उक्त चोरी कीं मो.सा. सीटी 100 क्रमांक एमपी 37 बीसी 2080 , 2 सोयाबीन के कट्टे व नगदी 9000/- रुपये आरोपी करन उर्फ चिंकू बारेला के कब्जे से जप्त कर गिरफ्तार किया गया।

घटना क्रमः- दिनांक 19/07/22 को रात करीवन 12.00 बजे फरि. व उसका परिवार खाना खा पीकर सो गये थे । फरियादी की मो.सा. बजाज सीटी 100 क्रमांक एमपी 37 बीसी 2080 कीमती करीवन 15000/– रुपये जो घर के सामनें खडी थी । जिसे फरियादी ने सुबह करीवन 06.00 बजे उठकर देखा तो उसकी मो.सा. घर के सामने नही थी व घर पर रखे सोयाबीन के 02 कट्टी व घर में भगवान के कमरे में बने रैक पर बटुये में रखे हुये करीवन 9000/– रुपये भी नही थे । कोई अज्ञात चोर फरियादी घर के अंदर घुसकर सोयाबीन की कट्टी व घर में रुपये व घर के सामनें खडी मो.सा. चोरी कर ले गया है । फरि . कि रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग एवं एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई ।

पुलिस टीम द्वारा दौराने विवेचना फरियादी के घर काम करने वाले नौकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई। संदिग्ध नौकर करन उर्फ चिंकू बारेला निवासी ग्राम बंसतपुर से कङाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने ही मालिक के घर गत दिनाँक 19/07/2022 को चोरी करना स्वीकार किया । चोरी की गई मोटरसाईकल सीटी 100 क्रमांक एमपी 37 बीसी 2080 , 2 सोयाबीन के कट्टे व नगदी 9000/- रुपये विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

केसे दिया घटना को अंजाम– आरोपी करन उर्फ चिंकू बारेला अपने ही मालिक शेषराम के घर चोरी करने की योजना काफी समय से बना रहा था जिसे दिनाँक 19/07/2022 को मौका मिल गया । उसने देखा परिवार के सभी लोग रात में खाना खा पीकर सो गए । मौका पाते ही आरोपी करन उर्फ चिंकू मेन गेट में लगा ताला तोङकर घर में घुस गया व घर में रखी एक मो.सा. मो.सा. सीटी 100 क्रमांक एमपी 37 बीसी 2080 , 2 सोयाबीन के कट्टे व नगदी 9000/- रुपये चोरी कर भाग गया।

आरोपी – 1. करन उर्फ चिकु पिता बद्रीप्रसाद उम्र 20 साल निवासी ग्राम बंसतपुर थाना नसरुल्लागंज जिला सीहोर

सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नसरुल्लागंज निरीक्षक सुश्री कंचन सिंह ठाकुर , उनि मेहताप वासगे , सउनि जयनारायण शर्मा , प्रआर. 401 पवन वाडिवा, आर पुष्पेन्द्र जाट, आर. आनन्द गुर्जर , आर. दीपक जाटव ,आर. राजीव मारपो, महिला आरक्षक वैशाली का सराहनीय काम रहा है । पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा टीम को नगद पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *