प्रिय उपभोक्ता,
विगत रात्रि से हो रही लगातार वर्षा की वजह से प्रदेश में बिजली के बुनियादी ढाँचे को क्षति हुई है, बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू करने में पूरा बिजली अमला रात भर से प्रयासरत है, तेज बारिश एवं बाढ़ की विषम परिस्थितियों में भी कंपनी के लाईन कर्मचारियों द्वारा कार्य करते हुए शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति को बहाल किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से आग्रह है कृपया धैर्य बनाये रखें आपकी विद्युत आपूर्ति को शीघ्र ही सामान्य कर बहाल कर दिया जाएगा।

भोपाल एवं आसपास के जिलों में हो रही अत्यधिक बारिश एवं तेज हवा ऑंधी के कारण लाईनों पर पेड़ों के गिरने, बिजली के खम्भों के टेड़े होने एवं गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कई सबस्टेशनों में पानी भर जाने के कारण फीडर बंद हैं जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है। कंपनी का महकमा तेज बारिश एवं विषम परिस्थितियों में भी काम करते हुए शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने हेतु प्रयासरत हैं।
उपभोक्ताओं से आग्रह है कि कृपया धैर्य बनाये रखें। विद्युत आपूर्ति को शीघ्र ही सामान्य कर बहाल किया जा रहा है।

  • म.प्र.म.क्षे.वि.वि.लि.
Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *