सीहोर। रेहटी नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। जिले की रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना राजीव शर्मा सहित निर्वाचित पार्षद आज भोपाल पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें रेहटी के 5 वर्ष के विकास की योजना से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को राज्य शासन से रेहटी नगर के विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही । इस अवसर पर प्रेम नारायण मीणा और राजेश राजपूत भी उपस्थित थे ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *