रेहटी में लगातार मवेशी चोरी की घटना हो रही इसी सिलसिले में फरियादी कुँवरसिंह लोवशी निवासी सोयत के खेत में बने टप्पर से 3 भैंस एवं एक पाडी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई थी एवं दिनांक 23/07/22 की रात्रि में फरियादी नंदकिशोर साहू निवासी ग्राम बोरदी के खेत में बने टापरी में से 2 भैंसें अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई थी । उक्त दोनों फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना रेहटी में अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । इस मामले को पुलिसअधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा निर्देशित किया अरोपी की गिरफ़्तारी जल्द करे।
वरिष्ट अधिकारियों की दिशा निर्देशन : – मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बुदनी शशाक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लगातार मेहनत कर कार्यवाही करते हुये उक्त दोनों प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग एक लाख रू . नगदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है एवं अन्य आरोपियों की तलास जारी है । सराहनीय भूमिका : – निरीक्षक अरविन्द कुमरे थाना प्रभारी रेहटी , उनि दीपक सर्राटी . आर . 557 लवकेश जाट , आर . 114 करन जाट , आर .642 राम मनोहर यादव , सै . 105 महेश की मुख्य भूमिका रही ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *