जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित विदाई कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, सभी विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर निवर्तमान कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की।


ठाकुर के सहज, सरल, सौम्य व्यवहार और कार्यशैली की सभी ने सराहना की। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि मेरी पदस्थापना अवधि में जिले में कुशल अधिकारियों की टीम के साथ काम करनाअच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते हम सबका यह दायित्व है कि हम समाज को बेहतर व्यवस्था दें तथा जन सामान्य के प्रति संवेदनशील रहें। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और कहा कि सभी अधिकारियों ने सौंपे गये दायित्वों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया है।


विदाई समारोह उपस्थित नवागत कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि हम सभी मिलकर पूरी टीम भावना के साथ जिले के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। विदाई समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम दिनेश तोमर, ईई पीएचई श्री एमसी अहिरवार ने अपने अनुभव साझा किए।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *