प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आरएन चंद के निर्देश पर महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त करने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों, डॉक्टर्स एवं अन्य स्टेक होल्डर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी ने 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक महिलाओं के विरूद्ध हिंसा और भेदभाव को समाप्त किये जाने के लिए जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का लक्ष्य महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और सम्मान को बनाये रखने की दिशा में व्यवहार परिवर्तन को प्रेरित करना है। सचिव श्री दांगी ने महिलाओं और बच्चियों के हितार्थ कानूनों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना अहीर, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप चौहान, श्री बाबू कलेशरिया सहित युवा विकास मण्डल, पुलिस अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *