आवेदक रूपेश वर्मा निवासी इछावर एंव आवेदक राकेश बनवारी निवासी भाईलाल कालोनी नसरूल्लागंज के व्दारा इस आशय की शिकायत की गयी थी कि ग्राम चौकीदार ( कोटवार) की नौकरी लगवाने के लिये 1.5 लाख रूपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च बता कर सागर डामौर निवासी इंदौर व्दारा ठगी की गई । सागर डामौर द्वारा उक्त आवेदको से रूपये लेकर एक नियुक्ति आदेश दिया गया जिसका सत्यापन करने पर नियुक्ति आदेश फर्जी पाया गया आवेदको कि शिकायत पर थाना नसरूल्लागंज व थाना ईछावर में पृथक पृथक अपराध धारा 420 भादवि का दर्ज कर आरोपी सागर पिता शंकर डामौर निवासी इंदौर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । आरोपी के कब्जे से कई विभाग एवं कई जिलो के कलेक्टर एवं अन्य आधिकारियो के फर्जी लेटर पेड एवं फर्जी सील जप्त किये गये । विभिन्न विभाग जल संसाधन , राजस्व , मतस्य एवं अन्य विभागो के शासकिय कार्यलय के दस्तावेज एंव कई फर्जी आदेश जप्त किये गये तथा करीब 12 जिलो सिहोर , खंडवा , बुरहानपुर , अलीराजपुर, झाबुआ ,आशोकनगर , गुना , शिवपुरी , बडबानी , धार , भोपाल , इंदौर के अधिकारियो के पद नाम के हजारो सीले जप्त की गयी हैं । आरोपी द्वारा कितने व्यक्तियो के साथ ठगी की गई हैं जानकारी जुटाई जा रही हैं साथ ही आरोपी के सहयोगी के बारे में भी विवेचना की जा रही हैं । आरोपी के विरूध पूर्व में थाना रातीबड मे धारा 420 भादवि का अपराध दर्ज हैं ।
विशेष भूमिका – एसडीओपी नसरूल्लागंज आकाश अमलकर , निरीक्षक उषा मरावी , निरीक्षक कंचनसिंह , उनि अजय जोझा , सउनि भवानी शंकर , सउनि मुकेश सिंह , प्र.आर. पवन , आर. पुष्पेन्द्र जाट , विपिन जाट , दीपक जाटव , म.आर. वैशाली तिवारी , जितेन्द्र , विश्वास का विशेष योगदान रहा ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *