कलेक्टर की सतत मॉनिटरिंग और निर्देशन में सीहोर जिला बॉटम से पहुंचा टॉप पर


जिले के दो लाख 84 हजार 142 छात्रों की प्रोफाइल कम्पलीट 

स्कूल स्टूडेंट की डेटाबेस की डाटा एंट्री में सीहोर जिला प्रदेश में प्रथम पायदान पर आ गया है। सीहोर जिले के यू डाइस डाटा में प्रथम आने की पीछे कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा सतत मॉनिटरिंग और संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्यों को निरंतर मार्गदर्शन देना रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 7 अप्रैल 2023 को जारी रैंकिंग में सीहोर जिला प्रदेश में 46 वें नम्बर पर था लेकिन लगातार प्रगति करते हुए 20 अप्रैल 2023 की रैंकिंग में सीहोर जिला बाटम से टॉप पर आ गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, बीईओ, बीआरसी सहित इस कार्य में जुड़े सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए हमेशा इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की है।


कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि यू डाइस डाटा एंट्री के तहत जिले के सभी स्कूलों के 319322 छात्रों में से 284142 छात्रों की प्रोफाइल पूर्ण कर ली गई है। यह प्रगति 89 प्रतिशत है जो कि प्रदेश में सबसे अधिक है। शेष 35180 छात्रों की प्रोफाइल तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिले के 319322 छात्रों में से 166885 सरकारी स्कूलों के छात्र है। सरकारी स्कूलों के 154240 छात्रों की प्रोफाइल कम्पलीट कर ली गई है जो कि 92 प्रतिशत है। शेष छात्रों की प्रोफाइल शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी।


यू डाइस डाटा में यह जानकारी दर्ज की जाती है


      डाटा बेस में सामन्यतया छात्र की प्रोफाइल, शिक्षकों की प्रोफाइल, स्कूल का विवरण (स्थान, संरचना, प्रबंधन एवं अनुदेश का माध्यम), भौतिक सुविधाएं एवं उपकरण, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टॉफ़, नये दाखिले, नामांकन एवं पुनरावर्तक/रिपीटर्स, बच्चों को प्रदान किए गए प्रोत्साहन एवं सुविधाएं, वार्षिक परीक्षा का परिणाम, बोर्ड परीक्षा का परिणाम, आय एवं व्यय, संस्थानिक स्तर पर एनएसक्यूएफ के तहत व्यावसायिक शिक्षा,पीजीआई एवं अन्य संकेतक,  स्कूल की सुरक्षाआदि जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाती है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *