चंद्रयान 3 की सफलता को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए ग्राम पंचायत हालियाखेड़ी द्वारा सरपंच श्रीमती पल्लवी अनिल लाठी के नेतृत्व में वृक्षारोपण महाअभियान चलाया गया, जिसके तहत 251 पौधे लगाए गए। और देश की सफलता को एक उत्सव के रूप में धूम धाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के ट्रीमैन कहे जाने वाले श्री विवेक नामदेव वा उनकी पूरी टीम को भी आमंत्रित किया गया, जो की वर्तमान में शासकीय सेवा में dsp के पद पर कार्यरत है एवं शासकीय सेवा के साथ साथ पर्यावरण के लिए भी संकल्पित है इसी के तहत उन्होंने अपने जीवन में 51 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत नामदेव जी अभी तक लगभग 80 हजार वृक्ष पूरे भारत में अलग अलग जगह लगा चुके है। कार्यक्रम के दौरान नामदेव जी ने गांव के युवाओं, बच्चो वा ग्रामीणों से आवाहन किया की अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए वा पर्यावरण को सुरक्षित रखें। इस कार्यक्रम में गांव के बेटे भेरूंद नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर भी उपस्थित रहे एवं सभी अतिथियों को गांव के शासकीय स्कूल का भ्रमण करवाया और बच्चो के साथ कई विषयों पर चर्चा की वा मार्गदर्शन किया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के रूप में धीरज जी पटेल, आशीष जी शर्मा भी उपस्थित रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *