*
पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों के धरपकड हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग, एसडीओपी बुदनी श्री शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरी श्रीमति संध्या मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये अगल-अगल स्थानो से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब 115 लीटर देशी शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की ।

*पुलिस द्वारा कार्यवाही* दिनाँक 31/08/ 23 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेडा खनपुरा में एक व्यक्ति अवैध रूप से काफी मात्रा मे शराब रखकर बैच रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा मौके पर दबिश दी जाकर आरोपी नूरसिंह पिता उगरसिंह भिलाला निवासी खनपुरा खेड़ा के कब्जे से 55 लीटर देशी शराब कीमती 24800 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 391/ 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार ग्राम जामुनिया बाजाप्ता में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बैच रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा मौके पर दबिश दी जाकर आरोपी अरविन्द पिता उमेशसिंह राजपूत निवासी जामुनिया बाजाप्ता के कब्जे से 60 लीटर देशी शराब कीमती 33200 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 392/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक श्रीमति सध्या मिश्रा, प्रथम टीम उनि दीपक सर्राटी, प्रआर 224 महेश विश्वकर्मा, प्रआर. 642 राम मनोहर, आर. 23 रामकुमार शर्मा, द्वितीय टीम सउनि पदमसिंह जादौन, प्रआर 573 सुमेरसिंह उइके, आर. 557 लवकेश जाट, आर. 469 रामूलाल उइके, मआर 908 आंचलसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *