लोकतंत्र को मिल रहा है बुजुर्गों का आशीर्वाद

        
  सीहोर,26 अप्रैल,2024
      भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भोपाल एवं विदिशा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए में 85 वर्ष एवं अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की वैकल्पिक सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार होम वोटिंग के पहले दिन 721 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने उमंग और उत्साह के साथ मतदान किया।

विधानसभावार मतदान की स्थिति

      होम वोटिंग के पहले दिन विदिशा संसदीय क्षेत्र के बुधनी विधानसभा के  अन्तर्गत कुल 279 मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया जिसमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 184 मतदाता तथा 95 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार इछावर विधानसभा  क्षेत्र के अन्तर्गत 191 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 174 तथा 17 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भोपाल संसदीय क्षे के अन्तर्गत सीहोर विधानसभा के अन्तर्गत आज हुई होम वोटिंग में 251 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 172 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयं के तथा 79 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का उपयोग कर मतदान किया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *