हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार रक्षाबंधन हे वही
राखी सिर्फ 6 दिन दूर है। बाजार में ग्राहकी शुरू हो गई है।, अभी माहौल ने तेजी नहीं पकड़ी है। व्यापारियों के मुताबिक 8 अगस्त से बाजार में ग्राहकी बढ़ेगी। राखी के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू होगा।
हमारे यहां राखी का सबसे बड़ा बाजार साड़ी ओर का रहता है। व्यापारी तैयार हैं, दुकानों में स्टॉक आ गया है। लेकिन, अभी ज्यादा ग्राहक मार्केट में नहीं पहुंच रहे। हर साल ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्राहक बाजार की मुख्य जड़ होते हैं, लेकिन इस बार ग्रामीण क्षेत्र से कम लोग ही आ रहे हैं।
इसका एक बड़ा कारण यह भी सामने आ रहा है कि इस बार मूँग की तुलाईशासन ख़रीदता हे (बिक्री)
नहीं होने से किसानों का गणित बिगड़ा है। वहीं, गांव-गांव में दुकानें खुली हैं, इससे भी शहरी क्षेत्र की ग्राहकी पर असर आया है। हालांकि, बाजार में रौनक आना तय है। सोमवार से ग्राहकी तेजी पकड़ेगी।
कपड़ा व्यापारी रधेश्यम काका ने बताया बाजार 4-5 महीने से ठंडा ही था। ऐसे में अब ग्राहकी बढ़ना शुरू हो जाएगी। किसानी ग्राहकी ठंडी होने से आखातीज पर बड़ा असर नहीं दिखा। राखी से उम्मीद है, अभी साड़ी के भाव में ज्यादा उछाल नहीं है, लेकिन नवरात्रि तक असर आएगा।
राखी के होलसेल व्यापारी घनश्यम सिसोदिया ने बताया
पिछले साल के मुकाबले इस बार 10-15% ज्यादा ग्राहकी देखने को मिल रही है। बाजार में तेजी भी आ गई है। रॉ मटेरियल 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इसका असर भाव पर भी है।
बाजार में अभी 85% ग्राहक मीडियम रेंज के ही हैं। 1 रुपए से 40-50 रुपए तक के बीच की राखी की सबसे ज्यादा बिक्री है। बड़ी रेंज के ग्राहक चुनिंदा ही हैं। इधर, मिठाई, पूजन सामग्री सहित अन्य की खरीदी 8 अगस्त से जोर पकड़ने लगेगी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *