नगर परिषद रेहटी में चार समाजसेवी एल्डरमैन मनोनीत, नगर में खुशी की लहर

 

 

विमल पंसारी, विनीत माहेश्वरी, प्रेम नारायण विश्वकर्मा एवं सुनीता नितेश ठाकुर को मिली जिम्मेदारी, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

 

रेहटी।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर परिषद रेहटी में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार विमल पंसारी, विनीत माहेश्वरी, प्रेम नारायण विश्वकर्मा एवं श्रीमती सुनीता नितेश ठाकुर को नगर परिषद रेहटी का एल्डरमैन मनोनीत किया गया है। शासन के इस निर्णय के बाद नगर में खुशी का माहौल है और समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने नव-नियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

नियुक्ति की सूचना मिलते ही नगर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने विश्वास जताया कि नव-मनोनीत एल्डरमैन नगर परिषद के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे तथा नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने सभी नव-नियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रति शीर्ष नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी एल्डरमैन परिषद के विकास कार्यों को गति देने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के निराकरण में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

 

नगर के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी नव-नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सकारात्मक एवं सक्रिय भूमिका निभाकर जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *