तीन बार छत की मरम्मत करने के बाद भी टप रही भवन की छत…
एंकर….मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा क्षेत्र मैं भ्रष्टाचार के मामले आना आम बात हो गई है। क्योंकि नेताओं से ठेकेदारों की अच्छी सांठगांठ के चलते ठेकेदार कर रहे घटिया निर्माण, जिसका उदाहरण आप हायर सेकेंडरी स्कूल लाडकुई में देख सकते हैं। जो अपनी व्यथा खुद बयां कर रहा है।
पूरा मामला नसरुल्लागंज क्षेत्र के ग्राम लाडकुई से सामने आया। जहां शासन द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन की स्वीकृति देने के बाद पीआईयू लोकनिर्माण विभाग द्वारा इसका निर्माण, ठेकेदार आरोरा सीहोर द्वारा किया गया।
ग्रामीणों की माने तो निर्माण के दौरान भी कई अनिमितताए देखने को मिली जिसको लेकर भी निर्माण एजेंसी को अवगत कराया गया। लेकिन इस ओर ठेकेदार ने कोई ध्यान नही दिया गया। पूर्व मे बारिश के दिनो मे छत से पानी टपकने की शिकायत की गई। तो ठेकेदार द्वारा छत पर बालू रेत बिछाकर उस पर हल्का सा सीमेंट का माल बिछा दिया गया जब उस पर पैर रखते थे तो वहां गड्ढा पड़ जाता था। इसके बाद ठेकेदार द्वारा छत की मरम्मत की, लेकिन बावजूद इसके आज भी स्कूल भवन की छत से पानी का टपना व दीवारो मे दरारे देखी जा रही है।

वही एक बार फिर स्कूल प्रभारी की शिकायत पर पीआईयू एसडीओ व अधिकारी द्वारा शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल भवन का निरीक्षण किया गया वही पीआईयू के एसडीओ मोहम्मद अली सिद्दीकीे के द्वारा भवन की छत की मरम्मत कराने की बात कही गई।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *