सीहोर
आज नगर पालिका आए हाथ ठेला यूनियन के नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर से मांग रखी की जो ठेले वालों से ₹20 शुल्क लिया जाता है उसको घटाकर ₹10 किया जाए तत्काल नगरपालिका प्रिंस राठौर ने ठेकेदार को निर्देश किया नगर पालिका के नियम अनुसार स्थाई दुकानों से ₹20 अस्थाई दुकानों से ₹10 शुल्क लिया जाए

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दी चैतावनी 10 रू से अधिक लिए तो कराएंगे एफआइआर 
ठेलेवालों ने की अवैधानिक रूप से 20 रू तह बाजारी शुल्क वसूली की शिकायत 

  ठेलेवालों ने नपाध्यक्ष के फैसले के बाद कोतवाली चौराहा पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई   
संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू जिला सीहेार कर रहा था लम्बे समय से शिकायत 
सीहोर। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बुधवार को कुल दो घंटे में बढ़ा फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया। संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू के द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांग को पूरा कर दिया। ठेलेवालों ने संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू के जिला महामंत्री दिनेश मालवीय के नेतृत्व में नपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर ने शहर के 18 सौ ठेलेवालों को बड़ी सौगात देते हुए नगर पालिका परिषद के अधिकृत ठेकेदार को तह बाजारी शुल्क ठेलेवालों से 10 रूपये हीं लेने की हिदायत दी। उन्होने तह बाजारी टैक्स अवैधानिक रूप से 20 रूपये लेने पर सख्त कानूनी कार्यवाही के लिए ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने की चैतावनी भी दी। ठेलेवालों ने नपाध्यक्ष के फैसले के बाद कोतवाली चौराहा पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर का पुष्प मालाओं से स्वागत कर हद्रय से आभार व्यक्त किया।

संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू के दिनेश मालवीय के नेतृत्व में बुधवार को शहर के गली मोहल्लों और प्रमुख बाजारों में ठेलों पर सब्जी, फल, चाट, फुलकी, रेडिमेड कपड़े जूते आदि सामग्री बेचने वाले ठेला चालक बड़ी संख्या में नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। नपाध्यक्ष और सीएमओ नहीं मिले तो ठेले वाले नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। ठेलेवाले का कहना है था की लम्बे समय से नपा के अधिकृत ठेकेदार द्वारा प्रतिदिन तहबाजारी टैक्स 20 रूपये वसूला जा रहा है। बड़ती महंगाई में 600 रूपये महिना करीब 7200 रूपये साल का टैक्स देने में ठेलेवाले पूरी तरह असमर्थ है। इस कारण इस भारी भरकम टैक्स को कम या बंद किया जाए। ठेलेवालों का यह भी कहना था की कोरोना काल के बाद ठेलेवाले आर्थिक तंगी से गुजर रहे है एैसे में ठेकेदार के द्वारा धंधा नहीं होने पर भी जबरन दादागीरी कर वसूली की जाती है कई बार ठेले पर रखा सामान भी उठा लिया जाता है।

 
प्रदर्शन कर रहे ठेलेवालों की सूचना मिलते हीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे यह पर ठेले वालों ने नपाध्यक्ष का पुष्प मालाओं से स्वागत कर नपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने ठेलेवालों की मांग को ध्यान पूर्वक सुना और तत्काल निराकरण कराने का आश्वासन दिया। नपाध्यक्ष ने कुल दो घंटों में ही ठेलेवालों की समस्या का निराकरण करा दिया। इस मामले में नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव का कहना था की तह बाजारी शुल्क विभिन्न दुकानदारों के लिए अलग अलग तय किए गए है अगर ठेकेदार के द्वारा अधिक राशि वसूली जाती है सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

नपाध्यक्ष को ज्ञापन देने वालों में दिनेश मालवीय,नरेश राय, पवन राठौर, लखन राठौर,लक्ष्मी नारायण, सोनू बेदी,मोहन यादव, कोमल कुशवाह, अकरम ,मनीष बेदी, नरेंद्र दोहरे, फरीद भाई ,नितिन महोइया, गोलू ,जाहिद, वसीम ,अमीन ,विक्की ,कृष्णा, साजिद, अबरार, इरफान ,कैलाश दादा, रोहित राठौर, सलीम ,घनश्याम, रंजन सिंह पांडे आदि शामिल रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *