ग्राम चांदवड़ (ग्राम धनखेडी के पास) में वृहद मध्यस्थता एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आर. एन. चंद ने हितग्राहियों को 20 इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन कार्ड, 04 मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन कार्ड, 12मुख्यमंत्री संबल कार्ड, 05 उज्जवला कनेक्शन, 01 लाड़ली लक्ष्मी योजना पर एवं 05 फसल बीमा कार्ड वितरित किये। शिविर में जिला प्रशासन के समस्त विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर अपने अपने विभागों की जानकारी दी गई।

शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री चंद ने ग्रामीणवासियों से कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन का ध्येय लोगों को जागरूक कर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने मूल अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सभी व्यक्तियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही अपने कर्तव्य का पालन भी करना चाहिए। उन्होने ग्रामीणजनों की व्यक्तिश समस्याएं सुनी गई और उनका तत्काल एवं तत्परता से उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से निराकृत कराने का प्रयास किया।

विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी श्री सुरेश सिंह द्वारा मध्यस्थता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी द्वारा नालसा एवं सालसा योजनाओं के बारे में तथा मध्यप्रदेश अपराध पीडित प्रतिकर योजना निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा योजना, जनोपयोगी लोक अदालत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री अशोक भारद्वाज ने 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में तथा पॉक्सो एक्ट, बाल यौन शोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *