सीहोर – नवागत कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच ने आज मुख्यमंत्री के गृह जिले का कार्यभार संभाल लिया है।उल्लेखनीय है कि श्री सिंह के उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं तो वहीं बेहतर कार्यो के लिए वे राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं। बुरहानपुर जिले में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल मिशन के काम को 100 प्रतिशत करने का रिकार्ड भी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुरहानपुर जिला प्रशासन के कामों की प्रशंसा पिछले दिनों ट्वीट पर भी कर चुके हैं। इसके अलावा 2 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी किया था। श्री सिंह मूलतः राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विस में भाग्य आजमाया और इसमें सफलता भी प्राप्त की।आपका जन्म 23 अप्रैल 1987 को राजस्थान में हुआ था और उन्होंने सिविल सर्विस वर्ष 2012 में ज्वाईन की। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में अपने काम का प्रदर्शन करते का अवसर मिला है । विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर की कमान संभालना भी अपने आप मे एक बड़ी चुनौती है,परन्तु इसी के साथ साथ प्रमुख रूप से नर्मदा में दनदनाती मशीनें,अवैध ओव्हरलोड रेत उत्खनन परिवहन, वनों की अवैध कटाई, जिले भर मे चल रहे धटिया निर्माण कार्य,नर्मदा क्षेत्र सहित जिलेभर मे चल रही अबैध दुकानें जो कि लगातार करीब डेढ बर्ष से निरतंर बेरोक टोक जारी है,अब देखना होगा की इन दबंग माफियाओं पर कब तक और कैसे लगाम लगाई जा सकेगी,यह आने बाले समय के गर्भ में छिपा है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *