धूमधाम से मनाया गया सीहोर नगर का गौरव दिवस

रंग बिरंगी रोशनियों से जगमगाया सीहोर शहर

सीहोर शहरवासियों ने अपने सीहोर नगर के गौरव दिवस को पूरी धूमधाम से मनाया। गौरव दिवस को लेकर लोगो मे खासा उत्साह देखा गया। नगरवासियों ने अपने त्यौहारों की भाँति ही सीहोर नगर के गौरव दिवस को भी हर्षोल्लास से मनाया और एक दूसरों को बधाई दी। गौरव दिवस को नगर के घरों, गली, मोहल्लों में साज-सज्जा कर, दीप लगाकर, रंगोली बनाकर और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाकर कर मनाया गया।

सीहोर नगर का गौरव दिवस मानो किसी त्यौहार से कम नही लग रहा था। गौरव दिवस पर छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं तथा बुर्जुगों में उत्साह की लहर दिखाई दी। सीहोर के नगरवासियों ने बताया कि जिस प्रकार हम हमारे घर परिवार के सदस्यों का जन्मदिन मनाते है। उसी तरह हम अपने शहर का जन्मदिन भी गौरव दिवस के रूप में मना रहे है। सभी को अपनी जन्मभूमि पर गर्व होता है। हमें भी गर्व है कि हमने सीहोर में जन्म लिया। हम सभी सीहोर के वासी है। इसलिए हम सभी अपने सीहोर के गौरव दिवस को अपने त्यौहारों की तरह ही मना रहे है।

सीहोर नगर के गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर से पाँच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फैरी, स्वच्छता संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता, साइकिल रैली, मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता, शहर के इतिहास एवं पर्यटन तथा विकास को बढ़ावा देने के लिए संगोष्ठी, नगर के इतिहास और पर्यटन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, सामूहिक योग एवं सूर्य नमस्कार तथा संगीतिक कार्यक्रमों में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर कोतवाली चौराहे पर आतिशबाजी भी गई। जिसमें रंग-बिरंगे पटाखों की रोशनी में सीहोर नगर के गौरव दिवस का स्वागत किया गया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *