महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षात्मक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से सेफ सिटी अंतर्गत सुरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि सीहोर जिले की आष्टा एवं सीहोर नगर पालिका स्तर पर सेफसिटी कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसके अंतर्गत शौर्य दल के सदस्य, महिला हेल्प डेस्क के महिला पुलिस कर्मचारी आदि अभियान से जुड़ेंगे एवं बालिकाओं तथा महिलाओं के लिए सुरक्षात्मक वातावरण का निर्माण करेंगे। साथ ही दहेजप्रथा, कन्या भ्रुण हत्या जैसी कु-प्रथा को समाप्त कर बांधों मुट्ठी बहना अभियान के द्वारा महिलाओं को सशक्त करेंगे।

मध्यप्रदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर सुश्री मेघा परमार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिले के इछावर से अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा 5 प्रकार से उन्हें हेल्थ बीमा, आर्थिक सशक्तिकरण, माहवारी सुरक्षा की जानकारी प्रदान कर की जाना है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री, परियोजना अधिकारी डॉ संदीप रूहल,परामर्शदाता सुरेश पांचाल सहित पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *