यातायात सुरक्षा सप्ताह अन्तर्गत दिनांक 9.12.2022 को पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्धारा पुलिस लाईन सीहोर में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्कूल के बच्चो को यातायात सुरक्षा संबधी नियमो का स्वयं एवं अपने परिजनो को पालन कराने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं कार चलाते समय सीटबेल्ट लगाने, कभी शराब पीकर वाहन नही चलाने, वाहन चलाते समय कभी मोबाईल फोन पर बात नही करने, एम्बुलेन्स, फायर ब्रिगेड गाडियो को पहले रास्ता देना, सडक दुर्घटना मे पीडितो की मदद करूगा की शपथ दिलाई गई है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग, डीएसपी अर्चना अहिर, रक्षित निरीक्षक कविता डामोर ,थाना प्रभारी कोतवाली नलिन बुधौलिया, प्रभारी यातायात सीहोर सूबेदार बृज मोहन धाकड़, प्रभारी थाना मंडी उप निरीक्षक हर सिंह परमार सहित थाना मंडी कोतवाली रक्षित केंद्र एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बल तथा स्कूल के बच्चे शामिल हुए ।
यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना पुलिस ने भी शपथ समारोह आयोजित कर शपथ ग्रहण कराई गई ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *