सीहोर। शनिवार को भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित होकर शहर के लीसा टाकिज चौराहे पर प्रदर्शन किया और पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर विधायक सुदेश राय और भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य भाजपा नेता और शहरवासी शामिल थे।
इस मौके पर विधायक श्री राय ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित व निम्न स्तरीय टिप्पणी के विरोध में कहा की एक आतंकवादी देश पाकिस्तान का विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हमारे देश के प्रधानमंत्री जिनके नेतृत्व में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, विश्व के प्रमुख देश आज भारत की ओर अपनी समस्याओं को लेकर देखते हैं प्रधानमंत्री जी से चर्चा करते हैं, भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, अनेक छोटे देशों को मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है, ऐसे प्रधानमंत्री के खिलाफ बिलावल भुट्टो द्वारा की गई टिप्पणी अवांछित, निंदनीय और निम्न कोटि की है जो उसकी मानसिकता को बताने वाली है। पाकिस्तान को सयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के सामने जिस प्रकार बार बार मुंह की खानी पड़ती है,अपमानित होना पड़ता है,भीख का कटोरा लेकर देश देश भटकना पड़ता है और जिस प्रकार पाकितन को नकारा जाता है,उससे बौखलाकर ही पाकिस्तान का विदेश मंत्री इस प्रकार के बयान दे रहा है।
शनिवार को भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में पुतला फूंकने के अवसर पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि यह बदला हुआ भारत है, यह जवाब देना जानता है, इससे पहले भी पाकिस्तान ने दो बार भारत को ललकार कर अपनी नापाक हरकत बताई थी जिसका की जवाब भी दिया गया। जिस प्रकार बिलावल भुट्टो ने प्रेस वार्ता में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के एक चुने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गुजरात दंगों को लेकर कसाई अभी जिंदा है इस प्रकार की टिप्पणी की है, वह न केवल देश के 135 करोड़ नागरिकों का वरन लोकतंत्र का भी घोर अपमान है। इस बयान से पूरे देश के नागरिकों में रोष व्याप्त है। भाजपा सहित शहरवासियों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान का विरोध करते हुए पुतला जलाया है, विरोध प्रदर्शन किया और भुट्टो से पीएम श्री मोदी से माफी की मांग की। पुतला फूंकने और विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक सुदेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, नरेश मेवाड़ा, मान सिंह पवार, गोपाल सोनी, बृज सोनी, रिंकू जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप बिजोरिया, हरिओम शर्मा, विपिन सस्ता, राजेश मांझी, कमलेश राठौर, दिनेश कुशवाह, मांगीलाल मालवीय, प्रदीप गौतम, राहुल राय, लोकेंद्र वर्मा, महेश पारिक, संतोष शाक्य, मुकेश मेवाड़ा, नरेन्द्र राजपूत आदि बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *