प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आरएन चंद के निर्देश पर अशासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक है, उनके बारे में विवेकानंद जी के जीवन परिचय विस्तार से बताया।

​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दांगी ने मध्यप्रदेश अपराध पीढ़ी प्रतिकार योजना-2015, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट, लोकोपयोगी लोक अदालत, राज्य शासन की योजनाओं, नालसा एवं सालसा योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनीसअब्बासी ने आगामी नेशनल लोक अदालत 11 फरवरी 2023 को राजीनामा योग्य प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कराने के साथ ही नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य श्री योगेश शर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। 

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *