सीहोर। बुधवार को नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में शहर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका के एई रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद थे। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी अभियान के तहत शहर में अनेक विकास कार्य हुए है। इस कड़ी में शहर के वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत आने वाले हाउसिंग बोर्ड में लाखों की लागत से एचटीओ ग्राउंड का भूमि पूजन किया गया इसके अलावा बड़ी ग्वालटोली में नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शहर का विकास सभी की जिम्मेदारी है, आगे भी जहां भी क्षेत्रवासियों की मांग होगी वहां पर विकास कराए जाऐंगे। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे है। वार्ड क्रमांक 12 में गंदे पानी की निकासी के लिए लाखों रुपए की लागत से नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। जिससे आगामी दिनों में क्षेत्रवासियों को समस्या नहीं होगी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *