सीहोर
सीहोर जिले के ग्राम मुंगावली निवासी ढाई साल की मासूम नन्ही सृष्टि पिता श्री राहुल कुशवाह 6 जून को दोपहर 1:00 बोरवेल में गिर गई । बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। आज दूसरे दिन भी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम युद्ध स्तर पर को निकालने की कार्यवाही कर रही हैl सृष्टि बोरवेल में लगभग 60 फीट से अधिक गहराई में हैl जिला प्रशासन के सभी आला सर घटनास्थल पर मौजूद हैं l आर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गई बोरवेल के अंदर पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है । राहत एवं बचाव कार्य में 12 पोकलेन एवं जेसीबी मशीनें, निरंतर खुदाई का काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहे है अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *