प्रेरणा देने के लिए न्यायाधीशगण ने किया सर्वप्रथम रक्तदान

 जिला न्यायालय में आयोजित शिविर में 54 व्यक्तियों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रोटरी क्लब, जिला अभिभाषक संघ एवं जिला चिकित्सालय द्वारा जिला न्यायालय परिसर में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में न्यायाधीशों, न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, रोटरी क्लब के सदस्यों सहित अन्य रक्तदाताओं द्वारा कुल 54 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश की धर्मपत्नि श्रीमती पूनम मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी एवं उनकी बेटी शिवी दांगी, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री संजय कुमार शाही एवं श्री अभिलाष जैन द्वारा भी रक्तदान किया गया। शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चौधरी ने 36 वीं बार रक्तदान किया। अधिवक्ता सुश्री प्रियांशी गेहरवार द्वारा पहली बार रक्तदान किया गया।

रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र ने कहा कि किसी व्यक्ति के लिए दान देना भारतीय परंपरा का हमेशा से हिस्सा रहा एवं रक्तदान भी एक ऐसा महादान एवं पुण्य कार्य है, जो किसी अन्य व्यक्ति के प्राणों की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ी कोई मानव सेवा नहीं हो सकती है। हम सभी को रक्तदान करना चाहिए तथा अपने परिचितों तथा आसपास के लोगो को इसके लाभों से अवगत कराकर रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। रक्तदान करने पर व्यक्ति के शरीर में अल्प समय में पुनः रक्त का निर्माण हो जाता है एवं नवीन रक्त बनने से व्यक्ति और अधिक स्वस्थ हो जाता है। शिविर में कुटुम्ब न्यायालय सुश्री सुमन श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश श्री सुरेश सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भारद्वाज, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने भी संबोधित किया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *