सीहोर। देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए पूरे जिले में इन दिनों जिला संस्कार मंच के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर मंच के ब्लाकाध्यक्ष हरगोविन्द दरबार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन में ग्रामीणों को आमंत्रित कर निशुल्क रूप से 100 से अधिक तिरंगे झंडों का वितरण किया गया और इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर यहां पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि संविधान और तिरंगा हमें जान से प्यारा है। इस तिरंगे की आजादी के लिए कई देशवासियों ने कुर्बारियां दी है। मंच के दौरान 500 से अधिक तिरंगे झंडों का वितरण किया जाएगा।
संगोष्ठी के दौरान मंच के ब्लाक अध्यक्ष श्री दरबार ने बताया कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में बांधने वाला हमारा संविधान संघात्मक भी है और एकात्मक भी। अभी जो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सार्थक बनाए जाने में सबकी भागीदारी हो इसके लिए हमारे द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मंच के द्वारा जिले के सभी ब्लाक श्यामपुर, दोराहा, सीहोर, इछावर, नसरुल्लागंज, बुधनी, रेहटी आदि में भी वितरण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंच के द्वारा आगामी 15 अगस्त तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के बाद ही हम सभी को आजादी से जीने का अधिकार मिला है। उनके बताये मार्ग पर चलकर शहीदों द्वारा दी गयी आजादी को कायम रखना हम सभी का कर्तव्य है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को आयोजन किया गया था। जिसमें प्रमुख रूप से तेजपाल राठौर, राजेन्द्र सरपंच प्रतिनिधि, भूपेन्द्र राजपूत, नेपाल पटेल, त्रिलोकी राजपूत, रतन राठौर, बलवंत, मेहरवान, कनीराम और जितेन्द्र आदि शामिल थे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में क्षेत्र के धनखेडी, कपूरी, मुंडलाकला, देवली, कराउिया भील, मनाखेड़ा, लसूडिया खास, हेमा चितावलिया, काहिरी कदीम, रामखेड़ी, खारपा, हेदरगंज, डेंडी, मुल्लानी, सोडा, लाला खेड़ी, आमला, मुस्करा, पचपीपलिया, संग्रामपुर आदि में भी संगोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *