रेहटी
रेहटी नगर परिषद के नवीन अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने रेहटी को सुंदर स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए पहल शुरू की आज नगर परिषद में अध्यक्ष राजेंद्र पटेल द्वारा मीटिंग राखी गई जिसका मुख्य उद्देश रेहटी का चहुंमुखी विकास हो मीटिंग में सबसे पहले सफ़ाई कर्मचारियों से भेंट की सफ़ाई कर्मचारियों ने नवीन अध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया जिसके बाद सभी सफ़ाई कर्मचारियों उनकी ओर नगर की सफ़ाई समस्या की जानकारी ली एवं समस्या को निराकरण के लिए निर्देश दिया साथ ही अध्यक्ष ने अपना मत भी रखा।
इस के पश्चात नगर परिषद के सभी कर्मचारियों के साथ बेठक की कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया साथी सभी कर्मचारियों से चर्चा की वार्ड की हर समस्या के बारे में जाना नल जल योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,पात्रता पर्ची ,बस स्टेंड,हाकर ज़ोन,हाट बाज़ार,सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की एवं कर्मचारियों की समस्या को भी सुनी साथ ही CMO को समाधान के लिए बोला इसी के साथ अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने सभी से कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से विकास में कोई कमी नही रहेगी तो अपने को भी रेहटी को स्मार्ट सिटी सुंदर शहर बनाने में कोई कमी नही रखना। मीटिंग में पार्षद परुषोत्तम मंगतनी वरिष्ठ भजपा नेता राजेश राजपूत ,विनीत माहेश्वरी उपस्तिथ रहे।
इनका कहना
रेहटी नगर के विकास में कोई कमी नही रहेगी आज सभी कर्मचारियों से परिचय हुआ हे एवं विकास के लिए भी बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई हे।
राजेंद्र पटेल
अध्यक्ष नगर परिषद रेहटी

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *