सीहोर,25 अगस्त,2022

​बिजली कनेक्शन विच्छेदन से संबंधित फर्जी मैसेज से सावधान रहें। ऐसे अनजान एवं शातिर लोगों के झाँसे में नहीं आए तथा पूर्णतः सावधानी बरतें। कंपनी द्वारा बिजली बिल के भुगतान के लिए न तो किसी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है और न ही ‘‘स्मार्ट बिजली एप’’ के अलावा किसी अन्य मोबाइल एप को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। कंपनी द्वारा सिर्फ बकायादार उपभोक्ताओं को ही बकाया राशि का भुगतान करने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाती है।

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भी अपने बिजली उपभोक्ताओं से ऐसे साइबर अपराधियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की गई है। बिजली उपभोक्ताओं को इन दिनों फर्जी मैसेज प्राप्त हो रहे हैं, जिसमें यह कहा जा रहा है कि उपभोक्ता द्वारा पिछले माह किया गया बिजली बिल का भुगतान अपडेट नहीं हो पाने के कारण रात में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता के घर की बिजली काट दी जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है। इस नम्बर पर कॉल करने पर कुछ उपभोक्ताओं पर एक मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता का डिवाइस रिमोटली उन शरारती तत्वों के नियंत्रण में आ जाये।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *