नसरुल्लागंज
हेमंत वैष्णव

नसरुल्लागंज । आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज दिनेश सिंह तोमर जेल अधीक्षक एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नसरूल्लागंज जिला सीहोर म.प्र. तथा आकाश अमलकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं महावीर सिंह बघेल सहायक जेल अधीक्षक सब जेल नसरूल्लागंज द्वारा जेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमे आम, कटहल आदि के 25 पौधे लगाये गये ।
इसके साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर श्रीमती शिखा सिंह महिला प्रहरी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा प्रमाण-पत्र दिया गया। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य संपादित करने बाले बृजलाल उईके मुख्य प्रहरी, राजेश गीते प्रहरी, रामविलास पटेल प्रहरी तथा दुर्गा प्रसाद मांझी फार्मासिस्ट को इनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ प्रशंसा प्रमाण-पत्र वितरण किये गये।
जेलर महावीर सिंह बघेल सहायक जेल अधीक्षक सब जेल नसरूल्लागंज द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *