मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत यात्रा 25 सितम्बर से 11 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित की गई है। योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के वरिष्ठनागरिकों जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट जोआयकर दाता नहीं है, को प्रदेश और प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों में से एक या युग्म तीर्थों की यात्रा सुलभ कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिकल्पित की गयीहै। ट्रेन जिस स्थान से प्रारंभ होगी उसी स्थान पर ही वापस आकर रुकेगी। यात्रियों का चयन संबंधित जिले के कलेक्टर द्वारा किया जायेगा।

तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा प्रस्थान के स्टेशन से लेकर यात्रियों को वापस उसीस्टेशन पर पहुंचाने की जिम्मेदारी IRCTC की रहेगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन, नाश्ता एवं चाय आदि IRCTC उपलब्ध करायेगा। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था, उन्हें तीर्थ स्थल तक बसों द्वारा ले जाने, वापस ट्रेन में लाने एवं गाइड आदि की व्यवस्था भी IRCTC करेगा । IRCTC द्वारा तीर्थ यात्रियों को तुलसी माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जावेंगे तथा तीर्थ यात्रियों के लिए भजन मण्डली की व्यवस्था तथा भजन संध्या का आयोजन भी किया जावेगा। ट्रेन जिन-जिन स्टेशनों से प्रारंभ होगी एवं रुकेगी वहाँ तक यात्री को स्वयं अपने व्यय से आना होगा। उसके पश्चात यात्रा के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। यात्रियों से अपेक्षा है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दवाईयां, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें। तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं कोविड़ वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की छायाप्रति अनिवार्य रूप से रखें।

      प्रत्येक ट्रेन में कुल 1000 बर्थ उपलब्ध रहेगी। इन बर्थो के विरुद्ध तीर्थ यात्रियों, सहायकों अनुरक्षक (एस्कार्ट) के रूप में शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों को भेजा जाना है।रेल जिस जिले से प्रारंभ होगी उसी जिले से सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी।आवेदक एक या एक से अधिक स्थान के लिये यात्रा के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।परन्तु वह केवल एक ही स्थान की यात्रा कर सकेगा। आवेदन निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद

कार्यालय अथवा कलेक्टर द्वारा निर्धारित अन्य स्थानों पर जमा किये जा सकेंगे। जिस जिले से ट्रेन आरंभ होगी उस जिले के कलेक्टर ट्रेन में तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक शासकीय डॉक्टर की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी डॉक्टर चाहे तो अपनी पत्नी को भी यात्रा में साथ ले जा सकते है। जिले को आवंटित निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होते है। तो ऐसी स्थिति में यात्रियों का चयन कम्प्युटराईज्ड लॉटरी से किया जाये। निर्धारित कोटे से 10 प्रतिशत अतिरिक्त तीर्थ यात्रियों की पृथक से सूची तैयार करेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत संबंधित तीर्थ यात्रियों को उत्तम गुणवत्ता का भोजन, नाश्ता एवं शुद्ध पेयजल कम से कम 2 मिनरल वाटर की बोतल प्रतिदिन दी जावें। जिले से एक पर्यवेक्षक (एक अनुरक्षक के स्थान पर) जो पद में तहसीलदार अथवा उसके समकक्ष होगा। ट्रेनों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के साथ मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाये। तीर्थ स्थान अयोध्या-वाराणसी काशी, के लिए यात्री रेलवे स्टेशन नर्मदापुरम, बुधनी (सीहोर) और होशंगाबाद नर्मदापुरम-रानी कमलापति भोपाल,सागर से यात्रा प्रारंभ होगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2022 रहेगी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *