यूफोरिया माइंस एंड पावर मेक लिमिटेड के मालीवाया कार्यालय में 11वें दिन हुआ विधि-विधान से आयोजन

मुकेश मेहता

रेहटी। यूफोरिया माइंस एंड पावर मेक लिमिटेड के मालीवाया कार्यालय में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का 11वें दिन शुक्रवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

पूजन के बाद श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ गणेश प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मालीवाया से निकली विसर्जन यात्रा रेहटी के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और लोगों ने गणेश प्रतिमा के दर्शन किए।

 

विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरे मार्ग पर आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। इसके बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *