तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद गठित हुई नई समिति, वरिष्ठजनों एवं समाज प्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

 

 

मुकेश मेहता

रेहटी। हिंदू उत्सव समिति रेहटी की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद आयोजित बैठक में युवा अनिल पटेल को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। बुधवार को जगदीश पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल पटेल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदभार ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, पूर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई समिति धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएगी।

 

पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना

 

हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। उनके कार्यकाल के दौरान समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में किए गए नवाचारों की समाजजनों ने सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता एवं उनकी पूरी समिति के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

 

समाजजनों ने कहा कि समिति के माध्यम से नगर में धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप देने के साथ ही सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिला। कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नई समिति को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी की गई।

 

तीन वर्ष के लिए नई समिति की जिम्मेदारी

 

हिंदू उत्सव समिति का गठन प्रत्येक तीन वर्ष में किया जाता है। पिछली समिति का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आयोजित बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों एवं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

 

यह है हिंदू उत्सव समिति रेहटी की नई कार्यकारिणी

 

संरक्षक: राजेंद्र पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष रेहटी एवं चंद्रशेखर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति

 

अध्यक्ष: अनिल पटेल

 

उपाध्यक्ष: अश्वनी नानकानी, विकास ठाकुर, उमेश साहू

 

सचिव: भरत शर्मा

 

सह-सचिव: सागर सोनी

 

कोषाध्यक्ष: शुभम ठाकुर

 

संगठन मंत्री: बालकृष्ण विश्वकर्मा, राहुल मालवीय, अशोक सेन

 

प्रचार मंत्री: सुमित सेनी

 

मीडिया प्रभारी: मुकेश मेहता, वरिष्ठ पत्रकार

 

कार्यक्रम मे नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक राजनैतिक संगठन पदाधिकारी सहित हिन्दू उत्सव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *