तालपुरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितम्बर को बुधनी के तालपुरा से मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ करेंगे। तालपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान जिले के 14 हितग्राहियों को 28 मुर्रा भैंस प्रदान करेंगे। डेयरी व्यवसाय से प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि हो और वे पशुपालन कर अधिक से अधिक आय अर्जित कर सके, इसके लिए मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। डेयरी प्लस योजना पायलेट प्रॉजेक्ट के तौर पर प्रदेश के तीन जिलों सीहोर, विदिशा और रायसेन में शुरू की जा रही है। ग्राम तालपुरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर आयोजित कर शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत ग्राम तालपुरा में आयोजित होने कार्यक्रम का कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियो को समय पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। पहले से ही पशुपालन का कार्य कर रहे पशुपालकों कोमुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत दो मुर्रा भैंसे उपलब्ध कराई जाएंगी।जिनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता 10 लीटर प्रतिदिन की होती है। मुर्रा भैंसों की लागत दो लाख 50 हजार रूपए होगी। योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पशुपालकों को प्रदेश सरकार द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान एवं पिछड़ा वर्ग व सामान्य श्रेणी के पशुपालकों को 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इस प्रकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पशुपालकों को अंशदान के रूप में 62 हजार 500 रूपए तथा पिछड़ा वर्ग व सामान्य श्रेणी वालों को एक लाख 50 हजार रूपए जमा करने होंगे। इसमें पशुपालकों के आने-जाने का व्यय एवं बीमा आदि की राशि भी शामिल है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *