• चुनरी यात्रा का ग्रामीण क्षेत्रो में हुआ भव्य स्वागत

सीहोर। इन दिनों लोग शक्ति की भक्ती में डूबे हुए है, अनेक स्थानों पर विराजित मां दुर्गा पांडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रंखला में युवा नेता और जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना की अगुआई में गुरूवार को मां दुर्गा को चुनरी यात्रा निकल कर माँ दुर्गा को चुनरी चढ़ाई गई। 11 किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल रहे। जिसका अनेकों स्थानो पर भव्य स्वागत किया गया।
गुरुवार को भव्य चुनरी यात्रा का शुभारंभ बरखेड़ा हसन के बड़े मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ तथा मढ़ वाली माता की आरती से किया गया। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी यात्रा का स्थान स्थान पर स्वागत किया गया। इसमें ग्राम पाड़ल्या जोड़ , परग्राम पाड़ल्या, सीलखेड़ा, जुगराजपुरा, लोधीपुरा उमरझिर के ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया। हीरापुर जोड़ पर ग्राम हीरापुर, मगरदी, गढ़ी वगराज, पथरिया, कोलुखेड़ी में ग्राम वािसयों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ मंझेड़ा जोड़ परग्राम मंझेड़ा ,सुखा, सुआखेडी़ अहमदपुर नगर, में अनेकों स्थानों पर स्वागत किया गया। चरनाल जोड़ रोड परग्राम वनखेड़ा,मण्डखेड़ा, अजमतनगर के ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम बरखेड़ा हसन से 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मां विंध्यवासिनी की टेकरी वनखेड़ा पहुंचकर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मातारानी को चुनरी अर्पित की। वहीं पूजा अर्चना की गई। मातारानी के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *