रेहटी/सलकनपुर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के धार्मिक प्रभाग द्वारा सलकनपुर देवी धाम में चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया जा रहा है आज चतुर्थ दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी, चेतन्य नौ देवियों की झांकी, प्रोजेक्टर शो, नृत्य कला विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नसरुल्लागंज अनीता लखेरा तथा विधायक प्रतिनिधि राजेश लखेरा जी ने पूजा अर्चना कर मां देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। नर्मदा पुरम से पधारी बीके सुनीता दीदी ने चैतन्य देवियों की झांकी के माध्यम से देवियों के आध्यात्मिक शक्तियों का रहस्य तथा उनके नौ स्वरूपों प्रकाश पर डाला तथा चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से राजयोग के विषय पर समझाया गया कि कैसे हम अपने जीवन को राजयोग के द्वारा तनावमुक्त सुखमय जीवन बना सकते हैं। बीके माला दीदी नसरुल्लागंज सेवाकेंद्र प्रभारी ने व्यसन मुक्ति पर अपने व्याख्यान देते हुए लोगों को जागरूक किया कि व्यसन से क्या नुकसान होते हैं। उन्होंने बताया कि इन वव्यसनों के कारण ही आज मनुष्य शारीरिक मानसिक रूप से कमजोर हो गए हैं। साथ ही बताया कि कैसे हम राजयोग के द्वारा हम अपनी मन तथा कर्म इंद्रियों पर नियंत्रण पाते हैं जिसके द्वारा हम इन व्यसनों से मुक्त हो सकते हैं। कई श्रद्धालुओं और भक्तों ने भी इन व्यसनों से मुक्ति के लिए मां देवी के सामने प्रतिज्ञा की। लाड़कुई से पधारी बीके पिंकी दीदीजी ने बताया कि राजयोग के माध्यम से हम स्वयं में देवी गुण तथा शक्तियों को जीवन में धारण कर श्रेष्ठ सुखमय जीवन बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन बीके पवन भाई तथा प्रबंधन बीके सुरेश भाई ने किया। कार्यक्रम में बीके नैना दीदी, अन्य बीके भाई – बहन तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *