सीहोर। सोमवार को शहर के सीवन नदी तट स्थित सहस्त्रबाहु के मंदिर पर समाज के अध्यक्ष राकेश राय के नेतृत्व में हर साल की तरह इस साल भी श्री राज राजेश्वर सहस्त्राबहु का जन्मोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रजज्वलित कर की गई।
इसके बाद समाजिक चर्चा की गई। भगवान सहस्त्रबाहु के विषय में सभी स्वजाति बंधुओ को समाज के वरिष्ठ जनों ने उनके बारे में बताया। वहीं वक्ताओं ने समाज को एक ओर संगठित होकर कार्य करने की बात कही ओर कहा की आज की युवा पीढ़ी ओर स्वजाति बन्धु को आगे आने की आवश्यकता हैं कार्यक्रम में समाज के विस्तार को लेकर ओर समाज के जो जरूरतमंद लोग हैं उनकी सहायात के लिए आगे आने कि भी बात कही। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि भगवान सहस्त्राबाहु हमारे समाज के आराध्य है और पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण भव्य आयोजन नहीं किया गया था, लेकिन इस साल पूरे उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर समाज के राम भजन मालवीय, राजेश जायसवाल, प्रदीप बिजोरिया, प्रतीक जायसवाल, सुरेन्द्र राय, रमेश राय, मुकेश राय, मनीष राय, गेंदालाल राय, मोहन बाबा, सुरेश राम, परमानंद राय, राजू राय, अभिषेक राय, आदर्श राय, आरएस राय, सुरेश राय, मोर सिंह जायसवाल, कृष्णकांत बिजोरिया, राधेश्याम जायसवाल, कुंदन लाल राय, नरेन्द्र जायसवाल, हीरालाल जायसवाल, बालमुकुंद राय, विनोद जायसवाल, राहुल राय, लक्ष्मण चौकसे, विजेन्द्र जायसवाल, हरीश राय और सुरेश राय सहित अन्य लोग शामिल थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *