। प्रदेश का प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर माँ बिजयासन मंदिर में देर रात नकाबपोश अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर के पिछले गेट का ताला तोड़कर स्ट्रांग रूम में रखें 6 बोरियों में भरे लगभग 8 से 10 लाख नगदी दान में आये रुपये जो बोरी में भर कर स्ट्रांग रूम में रखे थे को चुरा ले गये। प्रातः 4 से 5 बजे के मध्य मंदिर के पुजारी जैसे ही मंदिर में पूजा अर्चना हेतु मंदिर के गेट पर पहुंचे तो स्ट्रांग रूम का और पिछले गेट का ताला टूटा हुआ देखा तब पुजारी द्वारा तत्काल पुलिस प्रशासन मंदिर प्रशासन को तत्काल सूचना दी। सूचना मिलते ही हलचल मच गई। सलकनपुर से जैसे ही सूचना सीहोर पहुची तत्काल जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी घटनास्थल के लिये रवाना हो कर मोके पर पहुचे । एसपी श्री अवस्थी ने अन्य अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का मुआयना किया, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुची। मन्दिर में लगे सीसी टीवी कैमरे चैक किये गये जिसमे दो नकाबपोश ताला तोड़कर नोटों से भरी बोरिया ले जाते हुए देखे गये। चोरों द्वारा मंदिर के पिछले दरवाजे पर एक बोरी, दूसरी बोरी रोप वे के बाजू में नोटों से भरी छोड़ गए। मंदिर परिसर में हुई चोरी के संबंध में भोपाल रेंज के आई जी इरशाद बली ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सलकनपुर मंदिर प्रदेश के विशेष मंदिरों में गिना जाता है यहां पर एसएएफ पुलिस की 1/4, की गार्ड की ड्यूटी हमेशा रात को रहती है। उसके बाद भी मंदिर में चोरी हो जाना गम्भीर मामला है। इस हुई बड़ी चोरी ने एक विचारणीय प्रश्न खड़ा कर दिया है की क्या प्रसिद्ध इस मंदिर की वर्तमान में जो सुरक्षा व्यवस्था है क्या वो पर्याप्त नही है.? या आज हुई चोरी किसी बड़ी लापरवाही का कारण है.? पूरे जिले की पुलिस जांच में जुट गई है ।
सलकनपुर स्तिथ माँ विजयासन देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय का कहना है की स्ट्रांग रूम मे जो बोरी नोटो से भरी रखी थी,जिसने करीब 4 बोरी चोर ले गये है,एक दो बोरी फटे नोटो की भी थी,एक बोरी में मोटे अनुमान के तहत 2 लाख से अधिक नोट रहते है। लेकिन कितना रुपया चोरी हुआ वो तो हिसाब किताब के बाद ही स्पष्ट होगा की कितने की चोरी हुई है। श्री उपाध्याय ने बताया की सूचना के बाद सभी पुलिस प्रशासन के अधिकारी मोके पर पहुचे है जांच की जा रही है।

“प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में चूक आई नजर,तैनात पांचों गार्ड को एसपी ने किया निलंबित,आदेश जारी”

हमारे सहयोगी मुकेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया की,सलकनपुर मंदिर में चोरी मामले में मंदिर सुरक्षा को लेकर प्रारंभिक जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर सीहोर एसपी ने मन्दिर में सुरक्षा में तैनात विशेष सशस्त्र बल के पांचों सुरक्षा कर्मियों को किया निलंबित कर दिया गया। बताया गया कि रात्रि में तैनात 5 में से केवल 3 ही कर्मी उपस्तिथ थे। दो कर्मी आलोक भदौरिया,पुष्पराज शर्मा ड्यूटी से नदारत थे। सीहोर एसपी द्वारा निलंबित किए गए 18 वी वाहनी ई कंपनी के विशेष सशस्त्र बल के पुलिसकर्मी के नाम प्रधान आरक्षक लाल सिंह, सहित 4 आरक्षक आलोक सिंह भदोरिया ,गौरव गुर्जर ,श्याम सिंह मरकाम एवं पुष्पराज शर्मा है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *