बुधनी विधानसभा की 16 टीमें मुख्यमंत्री क्रिकेट कप प्रतियोगिता में लेंगी भाग

कलेक्टर-एसपी ने खेल मैदान का लिया जायजा, व्यवस्था के संबंधित अधिकारियो को दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री क्रिकेट कप 12 से 18 तक दिसम्बर रेहटी में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के माता पिता की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पूरी विधानसभा में आयोजित हुआ जिसमें बुधनी विधानसभा की 16 टीमें फ़ाइनल में पहुँची जिसका फ़ाइनल रेहटी में होगा। कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने रेहटी में खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल मैदान पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान पर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, ग्राउण्ड की लेवलिंग, पार्किंग, आवागमन, निर्गम, पेजयल आदि सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियो को निर्देश दिए। साथ ही रोजगार मेले एवं प्रदर्शनी के लिए भी समुचित व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसपी श्री अवस्थी ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के पुलिस अधिकारियो को निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री अवस्थी ने रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र मीना पटेल सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री क्रिकेट कप प्रतियोगिता के आयेाजन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, एसडीएम राधेश्याम बघेल, जिला खेल अधिकारी अरविन्द इलियाजर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

रेहटी में लगाया जाएगा रोजगार मेला

      मुख्यमंत्री क्रिकेट कप प्रतियोगिता के दौरान रेहटी में रोजगार मेला आयेाजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियां युवाओं को रोजगार प्रदान करने क लिए अपने स्टॉल लगाएंगी। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर मिलेगा।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री क्रिकेट कप प्रतियोगिता के दौरान रेहटी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागों की योजनाओं की उपलब्धियों पर अधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को प्रदान की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ ले सके।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *