पखवाड़े में 592 नसबंदी ऑपरेशन किए गए, 22 पुरुषों ने भी कराई नसबंदी

         सास-बहु सम्मेलन आयोजित कर नसबंदी पखवाडे़ का समापन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एसके डेहरिया ने बताया कि परिवार कल्याण की स्थायी सेवाओं के लिए पुरूष हितग्राहियों को प्रेरित करने के लिए इस पखवाडे़ का आयोजन किया गया था। इस दौरान 592 नसबंदी किए गए, जिसमें 22 पुरूष नसबंदी, एलटीटी 347 तथा 223 सीटीटी ऑपरेशन विशेष सेवा आवश्यकता शिविर लगाकर किए गए। पखवाडे़ के अंतर्गत 21 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक जनजागरूकता अभियान ग्राम स्तर पर आशा, एएनएम द्वारा संचालित किया गया।

       मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.डेहरिया ने बताया कि पखवाडे़ के अंतर्गत 25 महिला हितग्राहियों को बच्चों में अंतर रखने के लिए अस्थाई गर्भ निरोधक साधन अंतरा इंजेक्षन लगाए गए। 705 आईपीआईयूसीडी, 250 पीपीआईयूसीडी लगाई गई। मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पुरूष नसबंदी कराने पर हितग्राही को 3 हजार रूपए एवं प्रेरक को 400 रूपए की राषि उनके खाते में प्रदान की जाती है। वहीं प्रसव के तुरंत पश्चात 07 दिवस के भीतर नसबंदी कराने पर हितग्राही महिला को 3 हजारू रूपए क्षतिपूर्ति राषि प्रदान की जाती हैै। सामान्य महिला नसबंदी पर 2000 रूपए हितग्राही महिला के खाते में प्रदान किए जाते है। 

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *