लोगो ने लिया हिस्सा, योग करने से शरीर को होते है फायदे बताए गुर


योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं, योग से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।
योग करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतररार्ष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। वही रेहटी तहसील के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर में आयुष विभाग सीहोर द्वारा योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया, प्रातः 6 बजे योग अभ्यास शुरू हुआ जिसमें करीब 150 लोगो ने भाग लिया और योग अभ्यास किया, इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जिला आयुष विभाग से डॉक्टर नरेंद्र सिंह लोधी, डॉक्टर रामप्रताप राजपूत सहित समस्त आयुष विभाग के डॉक्टर सहित स्टाफ व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *