सीहोर। प्रदेश भर के पटवारी अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर डटे हुए हैं। वहीं अपनी मांग को लेकर पटवारी संघ पिछले 26 दिनों से शहर के तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर उनका प्रदर्शन जारी है। प्रदेश भर के पटवारी पदोन्नति और समयमान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इस अनिश्चित कालीन हड़ताल से राजस्व विभाग के कामकाज ठप पड़े हुए हैं। इधर आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर संभाग स्तरीय पटवारी संघ के करीब 12 सौ से अधिक पटवारियों ने शहर के भोपाल नाके से पैदल यात्रा करते हुए प्राचीन गणेश मंदिर पर पहुंचकर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा अर्चना की और अपनी मांगों को पूर्ण करने के लिए प्रार्थना-पत्र सौंपा इस मौके पर बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय राठौर का कहना है कि लगातार पटवारियों की अनदेखी की जा रही है। 2008 के पहले से वर्तमान वर्ष तक समयमान वेतन में वृद्धि नहीं की गई है जबकि राजस्व विभाग के अधिकारियों को इसका लाभ दिया है। धरना स्थल पर मौजूद पटवारियों ने बताया कि वेतन विसंगतियों को लेकर कई सालों से हमारी मांग मध्य प्रदेश शासन के समक्ष लंबित हैं। लेकिन मध्यप्रदेश शासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। हम 28 अगस्त से कलम-बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं। हमारी मांगों को लेकर 2007 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक उन मांगों पर किसी प्रकार का कोई विचार नहीं किया गया है। अन्य राज्यों में पटवारी का वेतनमान 2800 के करीब है, जबकि मध्य प्रदेश में वेतनमान उससे कम है। इसलिए हम मांग कर रहे कि सभी राज्यों में जिस तरह से वेतन मान है उसी तरह का वेतनमान हमें भी दिया जाए। हम पटवारी होने के बाद भी आरआई का काम ले रहे जबकि आरआई का वेतनमान 2800 रुपए है।
यह हैं पटवारियों की मांग
पटवारी को आवास भत्ता 258 रुपए मिलता है। पटवारी संघ की मांग है कि 3000 रुपए आवास भत्ता दिया जाए।
यात्रा भत्ते के नाम पर 200 रुपए दिए जाते हैं। पटवारी संघ की मांग है कि प्रतिमाह 2000 रुपए यात्रा भत्ता दिया जाए।
अतिरिक्त हल्का भत्ता 500 रूपए दिया जाता है। पटवारी संघ की मांग है कि अतिरिक्त हल्का भत्ता मूल वेतन का 25त्न होना चाहिए।
मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के 19 हजार पटवारी 28 अगस्त से वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन व हड़ताल कर रहे हैं।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *