रेहटी। हिन्दू उत्सव समिति रेहटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें सर्वसम्मति से चंद्रशेखर गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो वहीं पत्रकार बलराम सिसौदिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों के नामों का भी ऐलान किया गया है। इससे पहले श्रीराम मंदिर रेहटी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान बताया गया कि हिन्दू उत्सव समिति के तत्कालीन अध्यक्ष मनोहरलाल ठाकुर मनु भाई अपने पारिवारिक दायित्वों के कारण जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते उन्होेंने अपने पद से इस्तीफा भी सौंपा। बैठक में अध्यक्ष पद केे लिए चंद्रशेखर गुप्ता का नाम बढ़ाया गया, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके बाद उनकेे नाम की घोषणा कर दी गई।
पूरी ईमानदारी से निभाउंगा पद का दायित्व: चंद्रशेखर गुप्ता
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष बनाए गए चंद्रशेेखर गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि जो जिम्मेेदारी उन्हें दी गई है। उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेेंगे। वे हर स्थिति में अपनेे कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिन्दू उत्सव समिति का अहम रोल रहता है। नगर में होने वाले धार्मिक आयोजन, जिनमें श्री दुर्गा उत्सव, श्रीगणेश उत्सव, दशहरा सहित कई अन्य आयोजन होते हैं। इनमें हिन्दु उत्सव समिति के पास कई तरह की व्यवस्थाएं बनाने की जिम्मेदारी होती है। चल समारोह निकलतेे हैं तो उनकी तैयारियोें की जिम्मेदारी भी होती है। उन्होेंने बताया कि वे अपने कर्तव्यों कोे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होेंने सभी नगरवासियोें से भी अपील की है कि सभी लोग अपने-अपने धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सदभाव के साथ मनाएं।
ये है नई कार्यकारिणी-
चंद्रशेखर गुप्ता अध्यक्ष, राजेश राजपूत, बहादुर चंद्रवंशी, भगवान चौहान सभी उपाध्यक्ष, राजेश मालवीय सचिव, राजीव शर्मा, गोविंद पाण्डेय दोनों सह सचिव, गणेश सोनी कोषाध्यक्ष, मनीष मालवीय, अश्विनी नानकानी दोनोें संगठन मंत्री, बलराम सिसौदिया मीडिया प्रभारी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *