सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के आदेशानुसार यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रतिदिन निशुल्क रूप से भोजन प्रसादी के अलावा शीतल पेय का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को दोपहर करीब तीन हजार लीटर गन्ने का रस के अलावा शीतल पेय का वितरण किया गया था। हर साल की तरह गर्मी के दिनों में दोपहर को यहां पर आने वाले श्रद्धालु के लिए शीतल पेय का वितरण किया जाता है। यहां पर आने वाले श्रद्धालु ने पंडित श्री मिश्रा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे है। यहां पर सुबह से ही भजन कीर्तन का आयोजन भी चल रहा है।
सोमवती अमावसा के पावन पर्व पर सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को विठलेश सेवा समिति की ओर से यहां पर मौजूद सेवादरों ने आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क रूप से वितरण किए। इस मौके पर समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, सौभाग्य मिश्रा, रविन्द्र नायक, बंटी परिहार, सतीश सेन, कुणाल गिरी आदि शामिल थे जिन्होंने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी में शीतल पेय का वितरण किया।
००००००००००

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *