सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को  विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप आधा दर्जन से अधिक पंडितों की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया गया। इन दिनों जिले ही नहीं पूरे देश में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान और यज्ञ-हवन किए जा रहे है।  सुबह मंदिर में भगवान शंकर का अभिषेक समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला सहित अन्य ने किया और उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने गुरुदेव के स्वास्थ्य की कामना को लेकर मंदिर के अलावा देश के कोने-कोने में श्रद्धालुओं के द्वारा पूरी आस्था के साथ भगवान की भक्ति की गई थी, जिससे पंडित श्री मिश्रा अब धाम पर स्वास्थ्य वापस लौटे है। शनिवार को सुबह आधा दर्जन से अधिक पंडितों के मार्ग दर्शन में हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया और उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया था।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *