रेहटी।
नगर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन में कई बार बिजली गुल हो रही है, वहीं रात के समय भी बिजली कटौती के चलते लोग गर्मी और उमस में रातें काटने को मजबूर हैं।

बिजली की इस आंख मिचौली से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं घरेलू महिलाएं और छोटे व्यापारी भी परेशान हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि खराब आपूर्ति व्यवस्था के बावजूद उपभोक्ताओं को लगातार बढ़े हुए बिजली बिल थमाए जा रहे हैं।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जब उन्हें नियमित बिजली ही नहीं मिल रही, तो फिर बढ़े हुए बिल देना अन्यायपूर्ण है। लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा मूलभूत ढांचे की अनदेखी की जा रही है।

बिजली विभाग में स्थायी कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसके चलते अधिकांश कार्य आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे चल रहे हैं। इन कर्मचारियों की कार्यकुशलता और जिम्मेदारी को लेकर भी उपभोक्ताओं में असंतोष है।

जनता ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जाए, बिलों की समीक्षा कर राहत दी जाए और विभाग में स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि व्यवस्था में सुधार हो और आम लोगों को राहत मिल सके।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *