पैरो में पड़े छाले शरीर थका पर माँ नर्मदा का नाम लेकर चलते गए
बुधनी /रेहटी
मुकेश मेहता

प्रसिद्ध रामायण सीरियल से हनुमान जी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल आज अध्यात्म के मार्ग पर नजर आए। ओंकारेश्वर पहुंचकर उन्होंने नर्मदा नदी का विधिवत पूजन-अर्चन किया और चुनरी अर्पित की। इसके बाद ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विक्रम मस्ताल ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान कई कठिनाइयां आईं। पैरों में छाले पड़े, शरीर थक गया, लेकिन मां नर्मदा का नाम लेकर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आध्यात्मिक शक्ति का सही अर्थ समझ में आया है। एक्टिंग और राजनीति के बाद अब विक्रम मस्ताल अध्यात्म की ओर रुख करते दिख रहे हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा था और कई वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। विक्रम मस्ताल ने कहा कि मां – पिता की अस्थियों का नर्मदा जी में ही विसर्जन किया है। उनके तर्पण के बाद नर्मदा परिक्रमा करने की अनुभूति हुई थी। गुरुजी के मार्गदर्शन में उन्हें समझ आया कि मां नर्मदा को जानने और महसूस करने के लिए परिक्रमा करना जरूरी है। मां नर्मदा के तट पर उन्हें अद्भुत शांति और सुकून की अनुभूति हो रही है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *